प्रतिभा सिंह की अभिनंदन रैली से कांग्रेस ने भरी सता वापसी की हुंकार, एकजुट होकर चुनावी रण में उतरने का किया दावा- वीरभद्र का सपना करेंगे साकार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सम्मान में चौड़ा मैदान शिमला में स्वागत रैली का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहे और 2022 में एकजुट होकर सता में वापसी की हुंकार भरी।

रैली में कार्यकर्ताओ की काफी भीड़ उमड़ी। जनसभा के बाद नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नेकांग्रेस कार्यालय में पदभार सम्भाला।

राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस में उत्साह है। रैली में जुटी भीड़ बता रही है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है। जो भी निर्णय कांग्रेस ने लिया है वो गांधी परिवार का निर्णय है।

उन्होंने प्रदेश को रानी प्रतिभा सिंह, मुकेश व सुखु के रूप में त्रिमूर्ति दिए हैं। अब कांग्रेस को सत्ता में लाना इनकी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा से लड़ेगा। ये तीनो पूरे प्रदेश का दौरा करें। कौन क्या बनेगा यह सत्ता में आने के बाद तय होगा। सबको कुछ न कुछ मिलेगा। राजा वीरभद्र का अंतिम सपना प्रदेश में सरकार बनाना था।

वन्ही इस दौरान सुखविंदर सुखु ने कहा कि कांग्रेस व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आएगी। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण आज 70 हजार करोड़ का कर्ज है।

जयराम कोई भी फैसला दिल्ली का रिमोट कंट्रोल दबने के बाद होता है। रोजगार के लिए युवा आज भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस एकजुट है सभी एकसाथ भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में काम किए। वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में जिंदा है। विधानसभा चुनावो व नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। महंगाई के मुद्दे पर मोदी सत्ता में आये लेकिन आज जब महंगाई आसमान छू रही है वह महंगाई पर एक शब्द नही बोल रहे है।

प्रतिभा सिंह ने पद भर ग्रहण करने के बाद कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं को एकजुट कर आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव जीतना उनका प्रयास रहेगा।पार्टी में सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने श्री रेणुका जी में 80 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास, जयराम बोले "मैं आपका मामा"

Fri May 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिले के हरिपुरधार में तीन दिवसीय मां भंगयाणी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार को नागरिक अस्पताल, पशु औषधालय भरोग-भनेड़ी को पशु अस्पताल, स्वास्थ्य उप-केंद्र तारे को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सैल, जार […]

You May Like

Breaking News