file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- नहीं रहे स्व राजीव गाँधी के “कमांडो” रामपुर के MLA नंद लाल, लंबी बीमारी के बाद आज सुबह शिमला मे ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से रामपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नंद लाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते दो दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया था। वह आईसीयू में उपचाराधीन थे। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
नंद लाल एक सौम्य, सरल और सिद्धांतों पर चलने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। उनका अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक व्यवहार रहा। वह जनसमस्याओं को लेकर संवेदनशील रहने के साथ-साथ उदार व्यक्तित्व के धनी थे।

सरकारी अधिकारियों के प्रति उनका सहयोगात्मक रवैया और आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता उनकी विशिष्ट पहचान रही।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें जनमानस से जुड़ा ऐसा नेता बताया, जिन्हें उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन से रामपुर ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि खो दिया है।

नंद लाल का राजनीतिक सफर वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। उन्होंने आईटीबीपी में कमांडो के रूप में सेवाएं देने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2007 में पहली बार रामपुर से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2012, 2017 और 2022 में लगातार विधानसभा चुनाव जीतकर चौथी बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2013 से 2017 तक वह मुख्य संसदीय सचिव भी रहे।

विधानसभा में उन्होंने कल्याण समिति के सभापति के अलावा ग्रामीण नियोजन और आचार समिति के सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस पद पर रहते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया था।

आयोग का प्रमुख दायित्व प्रदेश की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों की वित्तीय स्थिति का आकलन कर उनके लिए संसाधनों के बंटवारे और अनुदान को लेकर सरकार को सिफारिशें देना था।

ITBP में रहते हुए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के साथ बतौर SPG कमांडो सुरक्षा गार्ड के रूप मे लम्बे समय तक काम करने का अवसर भी मिला. उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के परिणामस्वरूप ही 2007 में उनका टिकट सीधा दिल्ली हाईकमान से फाइनल हुआ था.

Share from A4appleNews:

Next Post

विधायक नंदलाल के निधन पर जिला प्रशासन ने जताया शोक, 3 व 4 नवंबर को लवी मेले की सारी गतिविधियां स्थगित

Tue Nov 3 , 2026
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंदलाल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर जिला प्रशासन शिमला ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर बुशहर […]

You May Like

Breaking News