चम्बा के बनीखेत में होटल कर्मियों व पुलिस में मारपीट, GM की मौत, 2 पुलिस जवान गिरफ्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बॉबी बनीखेत डलहौजी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी के बनीखेत के  होटल नेचर वैली में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर डलहौजी में न्यू ईयर पार्टी के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस के तीन जवान डिनर के लिए होटल पहुंचे थे।

इस दौरान पुलिसकर्मी अनूप और होटल कर्मचारी सचिन के बीच बहस हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। होटल के जनरल मैनेजर राजेंद्र मल्होत्रा ने झगड़ा शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद होटल के पार्किंग एरिया में फिर से विवाद हुआ।

झगड़े के दौरान जनरल मैनेजर ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

सुबह करीब साढ़े 11 बजे बड़ी संख्या में लोग बनीखेत बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर चक्का जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने उनके भाई का मर्डर किया है और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।उधर पूरे मामले में विवाद बढ़ता देख एसपी चंबा अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान लोगों ने एसपी को घेर लिया और एक पुलिस जवान पर गुब्बार निकाला।

करीब तीन बजे उन्होंने  लोगों को शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बंजार के तांदी गांव में भीषण अग्निकांड, 17 घर मंदिर गौशालाएं जलकर ख़ाक, 10 करोड़ स्वाह

Thu Jan 2 , 2025
एप्पल न्यूज, कुल्लू तांदी गांव, बंजार (जिला कुल्लू) में हुए इस भयंकर अग्निकांड ने न केवल 17 घरों को राख में बदल दिया बल्कि वहां के निवासियों के जीवन में गहरी त्रासदी छोड़ दी। आग से छह गौशालाएं भी खाक हो गईं, जिससे आर्थिक और भावनात्मक दोनों स्तरों पर बड़ी […]

You May Like

Breaking News