file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

NSUI ने की प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की मांग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश की इकाई ने प्रदेश सरकार व विश्विद्यालय प्रशासन से मांग की है कि महाविद्यालय के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट किया जाए।

\"\"

एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक व प्रदेश महासचिव बलविंदर सिंह बल्लू का कहना है , कि प्रदेश सरकार व विश्विद्यालय प्रशासन महाविद्यालय में पढ़ने वाले प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अगली कक्षा का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है।

छात्र परेशान है कि वो पिछली कक्षा की परीक्षा का पढे या अगली कक्षा के पाठ्यक्रम का , इससे छात्रों की पढ़ाई में असमंजस का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मंडी महाविद्यालय व धर्मशाला महाविद्यालय में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है, जिससे कोविड-19 के फैलने के डर से छात्र चिंता में हैं और अपनी परीक्षाओं की पढ़ाई भी अच्छी तरह से नहीं कर पा रहें हैं। 

कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखतें हुये छात्रों के स्वास्थ्य व भविष्य की चिंता करते हुऐ, प्रदेश सरकार को प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रदेश सरकार प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट करने की नोटिफिकेशन नहीं निकालता है तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में विश्विद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में मानसून फिर दिखायेगा रौद्र रूप,4 सितम्बर तक 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Wed Sep 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम पिछले दो दिनों से साफ रहा। मंगलवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। परन्तु दो से चार सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने […]

You May Like

Breaking News