लोकतंत्र को बचाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़नी होगी, युवा कांग्रेस एकजुट होकर आगे आए- राठौर

3

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने युवा कांग्रेस का आह्वान किया है कि वह देश की एकता और अंखडता के लिए एकजुट होकर आगे आए। उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को बचाने की एक बड़ी लड़ाई लड़नी है और देश की धर्मनिरपेक्षता और अस्मिता को बचाना है।
आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प का शुभारंभ करते हुए राठौर ने कहा कि बापू की पुण्य तिथि पर आज शुरू हुए इस युवा क्रांति के आयोजन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश की अबसरवादी ताकतों से एकजुट होकर लड़ना है और देश को इनसे बचाना है।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,जिसे उन्हें पूरा करना है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही है।उन्होंने कहा कि देश प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करवाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जिसे मजबूती के साथ आगे बढ़ना है।उन्होंने युवा कांग्रेस को किसी भी गुटबाजी के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है जो देश के लोगों के अधिकारों की एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे है।उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और इसे हमें बचना है।
राठौर ने युवा कांग्रेस के इस ट्रेनिंग कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पार्टी कार्यकर्ताओं के ज्ञान में तो बृद्धि होती ही है साथ मे आपसी मेल जोल भी बढ़ता है।उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अधिक से अधिक ज्ञान वर्धन करना चाहिए।
इस अबसर पर प्रदेश कांग्रेस ट्रेनिग विभाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल,प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह लाली,सीताराम लाम्बा, संदीप सिंह,अक्षय सबरवाल,चेतन्य कृष्णा रेड्डी,पृथ्वी राज सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर के अतिरिक्त युवा कांग्रेस के ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डिफाल्टर उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई काटने को बने कारगर नीति, कर्मचारियों को मिले पुलिस प्रोटेक्शन- संघ

Sun Jan 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर व महामंत्री नेक राम ठाकुर ने एक सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मनाली में श्री मनोहर लाल लाइन मैन पर जो वहाँ के एक व्यसायी द्वारा जानलेवा हमला किया उसकी कड़े शब्दों में […]

You May Like

Breaking News