सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

ITBP का विशेष पर्वतारोहण अभियान ‘पर्वत संकल्प-2026’ का शिमला से भव्य शुभारंभ

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा पर्वतारोहण एवं साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा बल के शौर्य, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पर्वतारोहण अभियान ‘पर्वत संकल्प-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ आज आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय, शिमला से किया गया।


यह पर्वतारोहण अभियान आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान दल का उद्देश्य दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में पर्वतारोहण क्षमता का प्रदर्शन करना तथा युवाओं और आम लोगों में पर्वतारोहण एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता फैलाना है।


प्रेस रिलीज के अनुसार, अभियान का मुख्य आकर्षण हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित भारत-तिब्बत सीमा के समीप माउंट रियो पुर्गिल (Leo Pargil) की चढ़ाई है। लगभग 6,816 मीटर ऊंची यह चोटी दुर्गम और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है।
अभियान दल का नेतृत्व श्री मनु महाराज, महानिरीक्षक, उत्तरी सीमांत तथा श्री रवि कुमार, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सफल आरोहण की कामना की।


अधिकारियों ने बताया कि ‘पर्वत संकल्प-2026’ केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि आईटीबीपी के जवानों के साहस, शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
गौरतलब है कि माउंट रियो पुर्गिल को अत्यंत कठिन पर्वतारोहण क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां मौसम की मार, तेज हवाएं और तकनीकी चढ़ाई जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आईटीबीपी का यह विशेष अभियान देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की पर्वतीय क्षमता और साहस को प्रदर्शित करेगा।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News