IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने हिमाचल चुनाव की घोषणा का किया स्वागत, बोले -हिमाचल में बदलेगा ‘रिवाज’

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में चुनावो की चुनाव आयोग द्वारा की गई घोषणा का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वागत किया है ओर प्रदेश में रिवाज बदलने का दावा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज चुनाव आयोग द्वारा चुनावो की घोषणा की गई और हिमाचल में पूरी शालीनता ओर सोम्यता बनाये रखेगे।

लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अपने मुद्दों को जनता के बीच ले जाएंगे ओर विपक्ष को भी जवाब दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार के 5 साल पूरे होने जा रहे है और इस कार्यकाल में पूरे प्रदेश में समान विकास करने की की कोशिश की गई है।

हालांकि सामान्य परिस्थितियों का दौर नही था कोविड से प्रदेश को जूझना पड़ा बावजूद इसके विकास कार्य किये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का पूरा सहयोग किया है।
उन्होने कहा कि पृरी ताकत के साथ चुनावो में उतरेंगे ओर हिमाचल में जो अब तक नही हुआ है वो इन चुनावों में करके दिखाएंगे ओर प्रदेश में भाजपा रिवाज बदलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में 5,83,948 मतदाता 1044 पोलिंग स्टेशन पर करेंगे मत का प्रयोग, बर्फबारी हुई तो हेलीकॉप्टर से पहुंचाई जायेगी चुनाव सामग्री- DC

Sat Oct 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। इसके तहत मतदान 12 नवंबर को होगा जबकि नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे। सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया […]

You May Like

Breaking News