IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BJP उपाध्यक्ष गणेश दत्त बोले- 2012 में कांग्रेस सरकार में मूंग दाल 250, चने थे 200 रुपये Kg, खरीदे कहां ये पता नहीं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज उपचुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन था और दोनों राजनीतिक दलों कॉन्ग्रेस और बीजेपी ने आज मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।

भाजपा ने कांग्रेस के महँगाई के मुद्दे को लेकर पलटवार किया और कहा कि 2012 में चुनाव के वक्त कांग्रेस सरकार में मूंग दाल 250 और चने 200 रुपये खरीद कर उन्होंने भी खाए हैं और कांग्रेस का 100 दिन में महँगाई खत्म करने का दावा किया था लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है और जनता का भाजपा को समर्थन मिल भी रहा है।कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है और कर्मचारियों का समर्थन भी भाजपा को मिलेगा।

हालांकि भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने उस दुकान का नाम नहीं बताया जिस दुकान से उन्होंने मूंग और चने की दाल 2012 में इतनी मंहगी खरीदी थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

Wed Oct 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों के लिए यहां आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क आरती गुप्ता ने मंच संचालन से सम्बन्धित अपने अनुभव साझा किए।उन्होंने कहा कि मंच संचालन सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग […]

You May Like

Breaking News