file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

इको-टूरिज़्म सोसाईटी कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश इको-टूरिज़्म सोसाईटी की कार्यकारी समिति की बैठक का आयोजन आज प्रदेश सचिवालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन संजय गुप्ता ने की।


अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (ईको टूरिज़्म) व सोसाईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सूद ने ईको-टूरिज़्म के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में प्रदेश में ईको-टूरिज़्म क्षमता के भरपूर दोहन के लिए वन विभाग व पर्यटन विभाग के आपसी सामन्जस्य पर बल दिया गया।
इस अवसर पर डाॅ. संजय सूद एवं सहायक अरण्यपाल (प्रचार एवं ईको-टूरिज़्म) डाॅ. सरोज वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘वन विभाग के विश्राम गृह’ का भी विमोचन किया गया। पुस्तक में वन विभाग के दूर-दराज़ एवं रमणीक स्थलों पर स्थित विश्राम गृहों तथा उनके इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डाॅ. सविता, संयुक्त निदेशक पर्यटन रोबिन जाॅर्ज तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में बुधवार से सुबह 9 बजे से खुलेंगे बाजार, बदला समय

Wed Jun 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर ऊपरी शिमला के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र रामपुर बुशहर में बुधवार से बाजार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। व्यापार मंडल रामपुर बुशहर के आग्रह पर प्रशासन ने ये फैसला किया। इससे पूर्व यहां पूरे जिले की तर्ज पर सुबह 10 से […]

You May Like

Breaking News