IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आज 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक, राज्यपाल के अभिभाषण को मिलेगी मंज़ूरी, युवाओं को रोजगार पर चर्चा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कैबिनेट की बैठक आज प्रदेश सचिवालय में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में शुरू होगी। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद मोहर लगा सकती है। बैठक में राज्यपाल के बजट अभिभाषण के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी।

इसके अलावा बैठक में JOA-IT के रिजल्ट पर सरकार आज फैसला ले सकती है। कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा होगी। इसी तरह कैबिनेट में इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के लिए बनाई गई खनन पॉलिसी, SMC और कंप्यूटर टीचर की पॉलिसी को लेकर भी चर्चा के बाद कोई फैसला हो सकता है। इसमें राज्यपाल के बजट अभिभाषण के ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी।

विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने SMC और कंप्यूटर टीचर दोनों को पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया था। इसी मकसद से कांग्रेस सरकार ने शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की थी।

तीन दिन पहले संपन्न कैबिनेट सब कमेटी ने पॉलिसी बनाने की सिफारिश सरकार को कर दी है। अब इनका क्या करना है, इसका फैसला आज की कैबिनेट में होगा।
मीटिंग में नए चयन आयोग को फंक्शनल बनाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश में स्टाफ सिलेक्शन कमिशन भंग पड़ा है। नया आयोग अभी फंक्शनल नहीं हो पाया। इससे हजारों बेरोजगार परेशान बैठा है।

भर्तियों को लेकर अब बेरोजगारों के साथ साथ विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। अलावा बैठक में मुख्यमंत्री व बजट की कई घोषणाओं पर सरकार मुहर लगा सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया TET परीक्षा का परिणाम, 9973 हुए पास

Fri Feb 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कल अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषीत कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार TET परीक्षा में कुल 41658 युवाओं ने आवेदन किया था जिनमें से 38336 युवाओं ने परीक्षा दी जिनमें से 9973 युवा पास हुए हैं। उतीर्ण युवाओं की पूरी […]

You May Like

Breaking News