शहीद भगत सिंह की जयंती पर “रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल” ने कोरोना योद्धाओं को बांटे फल व खाद्य सामग्री

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

“अमर शहीद भगत सिंह” की जयंती के उपलक्ष में “रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल” द्वारा संस्थागत क्वॉरन्टीन में कोरोना योद्धाओं व आम जन मानस को कोरोना के संक्रमण में लाभकारी फल एवं जरूरी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्य रामपुर बुशहर के चिकित्सा खंड अधिकारी (BMO) के माध्यम से किया गया।

\"\"

इस पुण्य कार्य में रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। व्यापार मंडल ने इस पुनीत कार्य से सबको “मानवता सर्वोपरी” का संदेश दिया।

व्यापार मंडल के गठन के बाद से रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल ऐसे पुण्य के कार्य करता जा रहा है। तन्मय शर्मा ने कहा कि समस्त सदस्यों के साथ ही आम लोगों के हितों में व्यापार मंडल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुधीर शर्मा का जयराम सरकार पर तंज- “ताश के पत्ते फेंटने से जोकर, हुकुम का इक्का नहीं बन जाता”

Tue Sep 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला सुधीर शर्मा ने कहा की “ताश के पत्ते फेंटते रहने से जोकर, हुकुम का इक्का नहीं बन जाता”। उन्होंने ये बात सरकार द्वारा बार बार किए जा रहे हैं प्रशासनिक फेरबदल पर तंज कसते हुए कही।सुधीर शर्मा ने कहा है कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए […]

You May Like