शिंगला में श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना — क्षेत्र के विकास के लिए तैयार होगा रोडमैप

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

इससे पूर्व मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिंगला में श्री सर्वोत्तम शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की, योग शिविर में भाग लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिसमें भवन निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

मंत्री ने शिंगला की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों की श्रद्धा, संस्कृति और सहयोग की भावना ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल, प्रेम सिंह महाराज , विश्व गौरव हरि ओम , चारु चैतन्य महाराज , हर्षवर्धन , माता राधा रानी , जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला मंडल की सदस्याएँ तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

24 नवंबर को होगी हिमाचल कैबिनेट बैठक, सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा

Fri Nov 14 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल की अहम बैठक 24 नवंबर को शिमला स्थित सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बैठक बुलाई है, जिसमें आगामी विंटर सेशन में पेश किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। धर्मशाला […]

You May Like

Breaking News