file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर बोले- एक साल में विकास ठप्प, कांग्रेस के संगठन और सरकार में नहीं तालमेल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, चारों सीट पर जीत का किया दावा, केंद्र से आपदा में मदद न मिलने के झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने जहां बीते कल दिल्ली में पार्टी हाई कमान के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई।

वहीं भाजपा ने भी आज शिमला पार्टी कार्यालय चक्कर में भाजपा किसान मोर्चा और शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई और और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और संगठन के अलग-अलग मोर्चो की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव में किस तरह से लोगों के बीच में जाकर काम किया जाना है इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया जा रहा है।

वही नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से केंद्र में बहुमत से सरकार बनाएगी और हिमाचल प्रदेश में भी चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

कांग्रेस का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने में लगी है जबकि आपदा के समय में केंद्र से हिमाचल को भरपूर मदद मिली है। कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर केंद्र को बदनाम कर रही है।

कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल की कमी है। दिल्ली में जाकर पार्टी हाई कमान को समन्वय बैठाने की सलाह देनी पड़ रही है ऐसे में हिमाचल के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ज्वार, बाजरा, कोदरा, कंगनी और सियूल मोटे अनाज के पारंपरिक पकवानों से महका गांव लपोदू

Fri Dec 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर पौष्टिक गुणों से भरपूर ज्वार, बाजरा, रागी-कोदरा, कंगनी, सियूल और अन्य मोटे अनाज के महत्व के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा इन अनाज से बनने वाले विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों की जानकारी प्रदान करने के लिए वीरवार को विकास खंड टौणीदेवी के गांव लपोदू में एक […]

You May Like

Breaking News