file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

46 बर्षों बाद शुकि सिओं की यात्रा पर निकले देवता खुडीजल 22 दिसम्बर को लौटेंगे देवालय

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

46 बर्षों बाद शुकि सिओं की यात्रा पर निकले देवता खुडीजल 22 दिसम्बर को सफ़लतम फेर के बाद अपने देवालय लौटेंगे। आनी उपमण्डल के छः गढ़ के राजा देव श्री खुडीजल जी महाराज का ऐतिहासिक शुकि सिओं का  दौरा जो लगभग 46 बर्ष बाद हुआ है.वह अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। 

देवता के कारदार शेर सिंह ने बताया कि देवता श्री खुडीजल जी महाराज 22 दिसम्बर सांय को पूरे लाव लश्कर के साथ गाँव बालू से अपने देवालय देहुरी में प्रवेश करेंगे। हालांकि कमेटी द्वारा ये दिन पहले 25 दिसम्बर  को  निर्धारित किया गया था। मगर देवता खुड्डीजल के निर्देश से इस तिथि में बदलाव किया गया है।

जानकारी के अनुसार छः गढ़ के अधिष्ठाता देव श्री खुडीजल जी 22 दिसम्बर को मंदिर में प्रवेश करने के बाद 23 दिसम्बर से देव परम्परा व संस्कृति  अनुसार अपनी दैविक कार्यबाही शुरू करेंगे। वहीं  23 दिसम्बर को समस्त कारकूनों व देवलुओं के लिए  धाम का आयोजन होगा।

कारदार  शेर सिंह ने कहा कि देवता श्री खुडीजल जी का दौरा ऐतिहासिक रहा।देवता जी का जहाँ जहाँ भी देवी देवताओं से भव्य मिलन हुआ. वहाँ वहां भव्य स्वागत किया गया ।

भक्त  डिंपल माही शर्मा ने कहा कि देवता का ये दौरा उनके लिए ऐतिहासिक व फ़लदायी  रहा है। देवता ने पूरे आउटर सिराज क्षेत्र के बीसियों गांव व देवालयों का दौरा किया है।

देवता ने रघुपुर से लेकर सरघा खरघा. सुघा सरपारा.तथा 15/20 तक का दौरा किया है।  जहाँ लोगों ने देवता श्री खुडीजल जी का फूल मलाओं और प्राचीन गीतों  से देवता जी का भव्य स्वागत किया है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

विशेष- हिमाचल सरकार फिर "मास्क" के पीछे- कोरोना का रोना, सब थम सा गया है

Tue Dec 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल सरकार पर एक बार फिर कोरोना का साया मंडराने लगा है। बीते 6 महीने से हिमाचल कोरोना मुक्त हो गया था और जनजीवन सामान्य होने लगा था। लोगों के मन से कोरोना का भय समाप्त ही हो गया था कि एक बात फिर दिल्ली से खबर आई […]

You May Like

Breaking News