file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमकोफैड के नवनियुक्त अध्यक्ष कौल नेगी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) के नवनियुक्त अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने भेंट की और बतौर अध्यक्ष उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बतौर अध्यक्ष उनके बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कौल नेगी ने एप्पल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि उनक प्रयास रहेगा कि सोसायटियों को संगठित करने और उनमें क्या कुछ बेहतर हो सकता है, वह इसके लिए प्रयास करेंगे।

कौल सिंह नेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री तथा आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एवं चेरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, भाजपा महासू जिला के अध्यक्ष अजय श्याम, ग्राम पंचायत जाहू के प्रधान गौरव, भाजपा नेता ललित ठाकुर व कुलदीप सुमन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

31 से 7 फरवरी तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में युवा मोर्चा के 3000 कार्यकर्ता करेंगे 75 करोड़ नमस्कार- ठाकुर

Sat Jan 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजयुमो की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक […]

You May Like

Breaking News