“इंडियन प्रिंसेस” विजेता गोहर की चांदनी शर्मा को धारावाहिक ‘कामना’ में बतौर बेस्ट एक्टर के लिए “दादा साहेब फालके”- 2023 टीवी अवार्ड

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

इंडियन प्रिंसेस विजेता गोहर की चांदनी शर्मा को सोनी टीवी पर चल रहे धारावाहिक कामना में बतौर बेस्ट एक्टर के लिए दादा साहेब  फालके टीवी अवार्ड से नवाजा गया।

रविवार को मुंबई के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोहर की चांदनी शर्मा को यह पुरस्कार मिला। अवार्ड मिलने से गोहर क्षेत्र में खुशी की लहर है। चांदनी शर्मा मंडी जिला के गोहर से सम्बंध रखती है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेटवर्किंग से की थी। 2014 में उन्हें भारतीय राजकुमारी विजेता 2014 के खिताब से नवाज़ा गया। इसके बाद उन्हें मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ड्रीमगर्ल ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 से टाइटल से सम्मानित किया गया।

चांदनी इसके बाद कुछ वर्षों तक नेटवर्किंग उद्योग में सक्रिय रही। वर्ष 2018 में चांदनी ने अपना एक्टिंग डेब्यू पंजाबी म्यूजिक नखरे दा मुल से किया था। इस एल्बम को गुरपिंदर पनाग ने कंपोज़ किया था।

इस एल्बम के बाद वह अनेक पंजाबी एल्बम में नजर आई।  2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू डार्क लाइट से किया।

इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। 2020 में चांदनी ने टेलीविज़न इंडस्ट्री में डेब्यू सीरियल इश्क़ में मरजावां 2 से किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण व समस्या समाधान के लिए कृतसंकल्प- डॉ. शांडिल

Mon Feb 6 , 2023
एप्पल नेवस, शिमला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए आईटी प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर बल दिया जाएगा ताकि उन्हें प्रशिक्षित कर देश-विदेश में रोजगार प्राप्त करने के लिए निपुण बनाया जा सके। यह बात आज श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने श्रम एवं […]

You May Like

Breaking News