file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने फिर दोहराया- कार्यकर्ताओं को सरकार में मान सम्मान मिले, अब राजीव शुक्ला से करेंगी बैठक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से कांग्रेस सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में 11 दिसम्बर के समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार का एक साल का यह कार्यकाल भले ही चुनौतियों भरा रहा है पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने इन चुनौतियों पर सफलतापूर्वक पार पाया है। 

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है।  कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी।

प्रतिभा सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है । उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में मान सम्मान मिले उसके प्रयास तेज किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे मुख्यमंत्री  सुक्खू व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में पहली बार होगा "विंटर कार्निवल", स्थानीय कलाकारों के साथ पर्यटक भी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा-मेयर

Fri Dec 8 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला पहाड़ों की रानी शिमला में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है। देश व विदेशों से क्रिसमस व साल 2024 में आने वाले पर्यटकों के स्वागत के लिए नगर निगम शिमला इस कार्निवल का आयोजन कर रहा है। […]

You May Like

Breaking News