file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण व समस्या समाधान के लिए कृतसंकल्प- डॉ. शांडिल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल नेवस, शिमला

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए आईटी प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर बल दिया जाएगा ताकि उन्हें प्रशिक्षित कर देश-विदेश में रोजगार प्राप्त करने के लिए निपुण बनाया जा सके।

यह बात आज श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
डॉ. शांडिल ने कहा कि समाज के विकास में श्रमिकों की अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार श्रमिकों व बेरोजगार युवाओं के कल्याण व उनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प है।
उन्होंने प्रदेश में विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रमिकों की बढ़ती संख्या को मद्देनजर रखते हुए उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उनके कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उन्हें शीघ्र प्राप्त हो।

उन्होंने  कहा कि इससे निर्माण कार्यों में संलग्न स्थानीय व प्रवासी कामगारों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी ताकि श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं व उनके हितों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।
बैठक में श्रम एवं रोजगार सचिव अक्षय सूद ने विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के सुझाव भी प्रदान किए।
बैठक में सचिव श्रम एवं रोजगार अक्षय सूद, श्रम आयुक्त मुकेश रपसवाल एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विश्व बैंक ने हिमाचल के लिए 2500 करोड़ के ग्रीन रेजीलिएंट इंटेग्रेटिड प्रोग्राम में रूचि दिखाई

Mon Feb 6 , 2023
वर्ष 2024 तक 500 मेगवाट सौर ऊर्जा दोहन का लक्ष्य: मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां दक्षिण एशिया क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक (सतत विकास) जॉन रूमे के नेतृत्व में विश्व बैंक की टीम के साथ बैठक के दौरान प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने की अवधारणा […]

You May Like

Breaking News