file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

आपदा में जयराम ठाकुर सेक रहे राजनीतिक रोटियां, हम विधानसभा में देंगे जवाब- CM सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्षी नेता केवल राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। यदि सरकार में तालमेल न होता, तो दो दिन के भीतर ही आपदा प्रभावितों को राहत कैसे मिल जाती?

उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून और मानसून के दौरान भारी तबाही हुई है। अभी कई इलाकों में बारिश हो रही है और नुकसान बढ़ता ही चला जा रहा है।

सरकार लगातार प्रभावितों तक पहुंच कर उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वहीं, शिमला पहुंची एनएसजी टीम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी ने मामले में साक्ष्य जुटाए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसमें कोई अन्य षड्यंत्र तो नहीं है। उन्होंने कहा कि एनएसजी साक्ष्य जुटाकर ले गई है। लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में हिमाचल को एक स्वर्ण व दो रजत

Tue Jul 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल ने ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स-2023 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। विभिन्न श्रेणियों में राज्य द्वारा की गई अनुकरणीय पहल के लिए यह पुरस्कार हासिल हुए हैं। इन पुरस्कारों में एक स्वर्ण पदक और दो […]

You May Like

Breaking News