IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

CM ने दिल्ली से वर्चुअल श्री रेणुका जी के लिए 29.50 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

एप्पल न्यूज, श्री रेणुका जी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया।


उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेणुका जी-ददाहू बिरला सड़क, जल शक्ति विभाग उप-मंडल नोहराधार के अंतर्गत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 17.89 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी, नोहराधार के गांव चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग के लिए 94 लाख की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।


उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और अन्य गणमान्य माइना बाग में मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

धार्मिक स्थलों को "धार्मिक ही रहने दें, पर्यटक स्थल" न बनाएं, आपदा से बचाव के लिए करें "महायज्ञ", 18 साल बाद हुई "देव संसद" में 250 देवी-देवताओं की चेतावनी

Sat Nov 1 , 2025
एप्पल न्यूज, नग्गर (कुल्लू) जिला कुल्लू की ऐतिहासिक नग्गर घाटी के जगती पट्ट में शुक्रवार को आयोजित देव संसद में प्रदेश के लगभग 250 से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया। इस देव संसद में देवताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि धार्मिक स्थलों को केवल धार्मिक ही रहने देना चाहिए, इन्हें […]

You May Like

Breaking News