IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

युद्ध पाक की जरूरत और हमारी मजबूरी है, एक रात में किसी देश को खंडहर नहीं बनाया जा सकता -NSA

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अगर आप ये सोचते हैं कि, केवल एक रात में किसी पूरे देश को खंडहर बनाया जा सकता है तो मुगालते में हैं आप… सामने वाला भी एक पूरा देश है…छोटा भी है तो भी क्षेत्रफल में अपने से लगभग 20% तो है ही..सेना के मामले में भी विश्व में 12वें नंबर पर हैं…

सब कुछ देखना है… अपने सैनिक ना मरें… देश की आर्थिक प्रगति ना बाधित हो… आम लोगों पर कम से कम असर आये… वैश्विक स्तर पर समर्थन मिलता रहे….दूसरे देश इसमें ना कूदें…(कोई अपना दोस्त नहीं…सबके अपने अपने स्वार्थ हैं)…

कम से कम संसाधनों के साथ युद्ध लड़ा जाये… सबसे बड़ी बात… जान से ज़्यादा माल का नुकसान… दुश्मन को इतना कमजोर कर दो कि वो घुटनों पर भी ना खड़ा हो पाए…

हमारे फाइटर प्लेन्स ने उसके सैन्य ठिकानो को जिस तरह निशाना बनाया है वो अपने आप में दुर्लभ है सैन्य इतिहास में… हिलने का और सम्भलने का मौका तक नहीं मिला दुश्मन को… कुछ चोट गहरी होती हैं.. दिखाई नहीं देती.. सामने वाले की बिलबिलाहट से ही उसका अंदाजा लग सकता है..

कल जो हुआ वो तो युद्ध का एक प्रतिशत भी नहीं था.. युद्ध तो अब होगा… अगर पाकिस्तान आगे बढ़ाना चाहे तो… वैसे कम ही चांस हैं कि युद्ध हो…. पागलों और जाहिलों का देश है उनका भरोसा नहीं किया जा सकता…

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, युद्ध पाकिस्तान की जरूरत है और हमारी मजबूरी… उनकी सरकार और सेना का अस्तित्व ही भारत से युद्ध पर निर्भर है…. नेताओं और जरनलों को थोड़े ना मरना है…उन्हें बस भारत का खौफ दिखा दिखा अपनी दुकान चलानी है और मलाई खानी है..

कल रात सौ से ज़्यादा मिसाइल्स पाकिस्तान ने भी दागी थी… फिर भी हम निश्चिन्त अपने अपने घरों में सोये थे… ये अपने आप में ही एक सशक्त राष्ट्र की निशानी है… और हम निश्चिन्त रहें इसके लिए कई लोग रात भर जागे हैं… बस इतना याद रखें…

अजीत डोवाल, NSA

साभार- सोशल मीडिया

जय हिन्द.. जय हिन्द की सेना..

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने J&K से हिमाचल के 103 विद्यार्थियों की सुरक्षित वापिसी के लिए त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri May 9 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस लाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इन छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा […]

You May Like

Breaking News