एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी
ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर कारगिल जैसे कठिन युद्ध जैसी लड़ाई को जीतने में अहम योगदान दिया है, उसी तरह वे मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनावों को जीतकर एक बार फिर इतिहास रचेंगे और मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे। यह बात जय राम ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रीगेडियर कुशाल ठाकुर के पक्ष में प्रचार के चलते शनिवार को आनी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे आनी विधानसभा क्षेत्र के पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और पड़ौस के नाते ही जनता से वोट मांगने आये हैं।
उन्होंने कहा कि जुलाई माह में ही उन्होंने निरमण्ड क्षेत्र का दौरा किया था और 234 करोड की विभिन्न विकासात्मक योजनाओ के उदघाटन और शिलान्यास किये थे। उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने आनी के लिया किया कि एसडीएम कार्यालय से लेकर हर मांग को पूरा किया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि वे विकास के नाम पर वोट मांगने आये हैं।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के बयान उस पर जिसमे प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे चुनाव लड़ना नहीं चाहती थी, जबर्दस्ती लड़ाया जा रहा है,पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस काम का मन न हो,वह जबरदस्ती करना ही नहीं चाहिए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि वे दिवंगत वीरभद्र सिंह का सम्मान करते थे, भले वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हों, लेकिन आज कॉंग्रेस उनके नाम पर श्रद्धांजलि के तौर पर वोट मांग रही है, यह हैरान करता है।उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि कांग्रेस ने जब तक शासन किया विकास करवाने में असमर्थ रही।
इससे पूर्व आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने मुख्यमंत्री जय ठाकुर के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र में किये गए विकास कार्य गिनवाए।वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ब्रीगेडियर कुशाल ठाकुर ने भी जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।
वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी जनता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पिति के चेयरमैन अमर ठाकुर.भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू ठाकुर. विस्तारक सन्तोष राज नेगी.बरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल. दूनी चन्द.जोगिंद्र शुक्ला. वेद ठाकुर.भाजयुमो आनी मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा. नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी.बीडीसी निरमण्ड अध्यक्ष दलीप ठाकुर उपाध्यक्ष बिंद राम. रीना भारद्वाज. कमला वर्मा.बिंदु ठाकुर.शशि कटोच. पप्पी बिष्ट.आईटी सेल के आशीष भारद्वाज.योगेश वर्मा. सहित कई गणमान्य भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस मौजूद रहा।