file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और CM सुक्खू ने हिमाचल वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने लोगों से त्योहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाने का आह्वान भी किया।

विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई।

शिमलाः- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश तथा देशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि दीपावली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

पठानियां ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सदभावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार में जहां लोग अपने घनिष्ठ मित्रों को घर-घर जाकर मिठाइयां तथा उपहार बांटते हैं वहीं एकता तथा आपसी सदभाव को बढ़ाने का प्रयास भी करते हैं। पठानियां ने कहा कि यह त्यौहार भगवान श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी का त्यौहार है और लोग घर-घर दीप प्रज्वलित कर अंधकार मिटाते हैं तथा खुशी का इजहार करते हैं।

      उन्होने कहा हालांकि लोग इस दिन आतिशबाजी व पटाखे चलाते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है जोकि लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि लोगों को संयम रखते हुए इनका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारा वातावरण शुद्ध रहे। पठानियां ने सभी प्रदेश तथा देशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की है तथा यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दीपावली पर हिमाचल में आग का तांडव, चंबा से शिमला और किन्नौर तक कई स्थानों पर अग्निकांड की घटनाएं

Mon Nov 9 , 2026
कहीं मकान जलकर राख, तो कहीं दुकानों और घासनी में भड़की आग; दमकल विभाग की टीमों ने संभाला मोर्चा एप्पल न्यूज़, शिमला/चंबा/किन्नौर दीपावली के पावन पर्व पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में आग की कई घटनाएं सामने आईं। चंबा, शिमला, रोहड़ू, किन्नौर और रामपुर बुशहर के आसपास के क्षेत्रों […]

You May Like

Breaking News