कुल्लू जिला परिषद पर कांग्रेस काबिज़, आनी के पंकज परमार बने अध्यक्ष तो वीर सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, भाजपा को हठधर्मिता पड़ी भारी

5
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
जिला परिषद कुल्लू में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद आखिरकार कांग्रेस ने बाजी मार ही ली। अध्यक्ष पद पर आनी के पंकज परमार ने जीत दर्ज की, तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर मनाली विधानसभा क्षेत्र के वीर सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की है।
वीरवार दोपहर बाद करवाए गए चुनावों में पंकज परमार को कुल 8 मत पड़े, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वीर सिंह को 9 मत मिले।
हालांकि भाजपा की ओर से भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे, लेकिन बहुमत न होने के चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
पंकज परमार पूर्व में भाजपा के युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी रह चुके हैं लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा से नाराज होकर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।
अध्यक्ष पद देकर कांग्रेस ने पंकज परमार को अपनी ओर कर लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए वीर सिंह ठाकुर ने राज परिवार की पुत्र वधू विभा सिंह को हरा दिया। वीर सिंह ठाकुर नसोगी वार्ड से जीत कर आए हैं। 
डीसी कुल्लू डा. ऋचा वर्मा ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ भी दिला दी है।

बताया जा रहा है कि कुल्लू में कुछ नेताओं की हठधर्मिता से ही भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां भाजपा नेता अपनी डफली, अपना राग अलाप रहे हैं।गुटबाजी के कारण प्रदेश भर में चर्चा के केंद्र में चल रहे कुल्लू भाजपा में सब कुछ सही नहीं चल रहा है क्योंकि बीडीसी चुनावों में भी भाजपा की गुटबाजी साफ देखी गई थी और अब जिला परिषद में भी हार से कांग्रेस की संजीवनी मिली है। भाजपा को प्रदेश में 9 जिला परिषद मिले हैं जबकि कांग्रेस को केवल शिमला और कुल्लू से ही सन्तोष करना पड़ा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, प्रदेश में शोक को लहर

Fri Feb 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी मंत्रियों, विधायकों ने फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वे […]

You May Like

Breaking News