file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

पर्यावरण दिवस पर निरमंड क्षेत्र में किया पौधरोपण

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मदन सांवरिया, निरमंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाऐं और अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने का संकल्प लें। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू विकास खंड निरमंड के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी मदन सांवरिया ने वृक्षारोण कार्यक्रम अभियान चलाया गया।

\"\"

जिसमें विकास खंड निरमंड के अन्तर्गत आज़ाद युवा मंडल बडारी एवम् स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बसवारी , एकल अभियान भारत लोक शिक्षा परिषद बडारी के सयुक्त तत्वधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर बडारी में देवदार के 50 वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया जिसमें आज़ाद युवा मंडल बडारी एवम् स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बसवारी, एकल अभियान भारत लोक शिक्षा परिषद के यवाओं ने अपना भरपूर सहयोग किया।

वहीं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी मदन सांवरिया ने देवदार के वृक्ष का वृक्षारोपण करके बताया कि कुदरत ने हमें सबकुछ दिया था,साफ पीने का पानी,स्वच्छ वातावण, खूबसूरत वादियां व पहाड़ जी हमारे गांव में कहीं- कहीं पे उसकी झलक देखने को मिलती है, पर अब पर्यावरण की अवहेलना के गंभीर परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं।

हम सब विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पवान हो । प्रकृति है अनमोल इसे नष्ट होने से हमें बचना है और पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वक्षारोप अवश्य लगने होने तभी हमारा वातावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहेगा।

इस दौरान करोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए युवाओं ने फेस मास्क और सामाजिक दूरी बरतने का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर एकल अभियान भारत लोक शिक्षा परिषद संच बगीपुल ग्राम विद्यालय बडारी की आचार्या सुनीत देवी, ऐनी कौशल, बिंटु कौशल ,आज़ाद युवा मंडल के सचिव बादल राठौर,रूपेश जोगी, सूर्या जोगी, यश कौशल,चेतन कौशल, चुनू कौशल,चेत राम कौशल,बालक राम कौशल,नूप जोगी,सूरत राम कौशल, मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

निथर में ग्रामीण बैंक लगाए ATM, जनप्रतिनिधियों ने प्रबन्धक को सौंपा ज्ञापन

Sat Jun 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, हितेश भारती निथर आनी उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्र निथर में एटीएम न होने के कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास कहीं भी एटीएम न होने के चलते लोगों को पैसे के लिए बैंक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में निथर वासियों की मांग […]

You May Like

Breaking News