file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

राज्य सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों के शासी निकाय के सदस्य मनोनीत किए

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों (स्थापना एवं विनियमन) अधिनियम के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए निजी विश्वविद्यालयों के शासी निकाय के सदस्य मनोनीत किए हैं।उन्होंने कहा कि विधायक भवानी सिंह पठानिया और आर.एस. बाली को अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ इंदौरा, कांगड़ा, विधायक संजय अवस्थी और विनोद सुल्तानपुरी को शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साईंस बझोल जिला सोलन, विधायक राम कुमार और सुरेश कुमार को आईईसी विश्वविद्यालय कालूझंडा बरोटीवाला, जिला सोलन, विधायक राम कुमार और नीरज नैयर को बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी भूड बद्दी जिला सोलन, विधायक यादविंदर गोमा व मलेंद्र राजन को चितकारा यूनिवर्सिटी कालूझंडा बरोटीवाला जिला सोलन, विधायक राजेंद्र राणा व हरीश जनारथा को बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट जिला सोलन, विधायक नंदलाल व सुदर्शन सिंह बबलू को मानव भारती विश्वविद्यालय ग्राम सुल्तानपुर जिला सोलन, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व आशीष शर्मा को करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय टिक्कर खरवारियां भोरंज जिला हमीरपुर, विधायक आशीष बुटेल व केवल सिंह पठानिया को श्री साई विश्वविद्यालय पालमपुर, विधायक नंद लाल और कुलदीप सिंह राठौर को एपीजी शिमला विश्वविद्यालय पंथाघाटी शिमला, विधायक चैतन्य शर्मा और देविंद्र कुमार भुट्टो को इंडस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय जिला ऊना, विधायक विनय कुमार और अजय सोलंकी को इंटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब जिला सिरमौर, विधायक संजय अवस्थी व विनोद सुल्तानपुरी को महर्षि मार्केण्डेश्वर विश्वविद्यालय कुमारहट्टी जिला सोलन, विधायक चंद्र शेखर व भुवनेश्वर गौड़ को अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक जिला मण्डी, विधायक संजय अवस्थी व विनोद सुल्तानपुरी को महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी, विधायक राम कुमार व सुदर्शन सिंह बबलू को आईसीएफएआई विश्वविद्यालय बद्दी जिला सोलन के शासी निकाय का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पालतू कुत्तों का नगर पालिका में करवाए पंजीकरण

Wed Apr 26 , 2023
नाहन उपनिदेशक पशुपालन विभाग जिला सिरमौर नीरू शबनम ने  सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नगर पालिका नाहन में करवाएं। उन्होंने बताया कि देश भर में कुतों के हमलों के बढ़ते मामले को देखते हुए कोर्ट आदेशों के अनुसार कुछ विशेष […]

You May Like

Breaking News