IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

पूर्ण बहुमत से हिमाचल में बनेगी कांग्रेस सरकार, चिंता ये की भाजपा कर सकती है विधायकों की खरीद फरोख्त- विक्रमादित्य सिंह

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत, कांग्रेस की सरकारों को गिराने का भाजपा करती है प्रयास
एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा था हर वर्ग सरकार से दुखी था।

कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।ओपीएस को सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा।प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा यह संवैधानिक मर्यादाओं से विपरीत है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका है हालांकि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है लेकिन फिर भी अलर्ट रहना होगा। अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आसपास पहुंचती है फिर भी कांग्रेस विधायकों को भाजपा खरीद फरोख्त और ईडी सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने का प्रयास कर सकती है क्योंकि स्थायी सरकारों को गिराने का भाजपा की केंद्र सरकार कोशिश करती है।

इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान से शीघ्र पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की बात कही है। मणिपुर, गोआ में भी इस तरह की घटना हुई हैं।

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला चुने हुए विधायक और पार्टी हाई कमान का होता है। पार्टी उन्हे जो भी जिम्मेदारी सौंपती है वह उसके लिए तैयार हैं।

दिल्ली की मर्डर की घटना दुखदायी है। दोषी को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जो दर्शाया जाता हैं उससे भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

निरमंड का जिला स्तरीय "बूढ़ी दिवाली" मेला 23 नवंबर से, महिलाओं की "महा नाटी" व "रस्साकसी" रहेगी विशेष आकर्षण का केंद्र

Fri Nov 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी आनी बाह्य सिराज क्षेत्र की छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय “बूढ़ी दिवाली” मेला प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार मेले का आयोजन संयुक्त रूप से […]

You May Like

Breaking News