IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने जाखू में रिमोट से किया रावण दहन, मंदिर में की पूजा-अर्चना

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी शिमला के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर जाखू में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण दहन केवल परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर है।


दशहरे का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और सत्य एवं न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुन्नी मझिबड़ के हाजल में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

Wed Oct 21 , 2026
पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले शव; प्रशासन ने परिजनों को दी 25-25 हजार रुपये की फौरी राहतएप्पल न्यूज़, सुन्नी शिमला शिमला ग्रामीण के सुन्नी उपमंडल के तहत राजस्व गांव बेरटी के हाजल क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां […]

You May Like

Breaking News