file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM ने संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किया शुभारम्भ, निभाया वायदा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पर्यटन को लगे पंख, विकास के सपनों को उड़ान
हमीरपुर, चम्बा और पालमपुर के लिए 4 माह में शुरू होगी हेेलीकॉप्टर सेवाः मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर प्रवास के दौरान किया वायदा निभाते हुए आज शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारम्भ किया। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना उड़ान के अंतर्गत आरम्भ हेली-हॉप हिमाचल हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी।
इस सेवा के तहत हेलीकॉप्टर प्रातः 9ः55 बजे संजौली से उड़ान भरेगा और 10ः30 बजे रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद प्रातः 10ः50 बजे रामपुर से रिकांगपिओ के लिए उड़ान होगी जो 11ः25 बजे पहुंचेगी। वापसी में रिकांगपिओ से प्रातः 11ः30 बजे उड़ान होगी और दोपहर 12ः05 बजे हेलीकॉप्टर रामपुर पहुंचेगा। इसके बाद 12ः10 बजे रामपुर से संजौली के लिए उड़ान होगी और दोपहर 12ः45 बजे संजौली पहुंचेगी।

यह सेवा सप्ताह में 3 दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर, चम्बा और पालमपुर के लिए चार माह में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहल महज एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ों में बदलते वक्त, नई सोच और विकास की असीम संभावनाओं का प्रतीक है। इससे सफर का समय कम होगा, पर्यटन को नई गति मिलेगी, स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के हर कोने को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों को सुगम, सहज और समयबद्ध सम्पर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिमला में हवाई क्नेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने के लिए जमीन चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि हवाई सेवाआंे का विस्तार किया जा सके।


ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इन उड़ानों के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण की पूरी राशि राज्य सरकार वहन कर रही है। इस पर सरकार द्वारा लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हम प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण और विकास पर भी काम कर रहे हैं, ताकि हवाई परिवहन सुविधाओं का और विस्तार किया जा सके।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा स्थित गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भी दृढ़ता से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए अपने स्रोतों से 2400 करोड़ रुपये की राशि लोगों को वितरित की जा चुकी हैं। इस हवाई अड्डे के विस्तार के बाद इसे हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से सभी जिला मुख्यालयों को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच स्पष्ट है कि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधाओं से जोड़ें, लोगों का समय बचाएं और विकास के अवसरों को हर क्षेत्र तक पहंुचाया जाए।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, आयुक्त नगर निगम सचिन कंवल, पार्षदगण, पवन हंस लिमिटेड के अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर की सांगला घाटी में प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना बना कूपा डैम, 16 पक्षी प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज

Wed Oct 21 , 2026
वन्यप्राणी परिक्षेत्र सांगला की टीम ने सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया पक्षी अवलोकन, क्षेत्र की जैव विविधता और पक्षी पर्यटन की संभावनाएं उजागर। एप्पल न्यूज़, सांगला, किन्नौर हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की खूबसूरत सांगला घाटी में स्थित कूपा डैम पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों […]

You May Like

Breaking News