CM जयराम का ऐलान- कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर लड़ेंगे चुनाव

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी
• भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के बाद सभी भाजपा नेता धर्मशाला से निकल गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी अविनाश राय खन्ना एव सह प्रभारी संजय टंडन अपने अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव समिति की बैठक अच्छी रही और कई विषयों को लेकर सभी ने चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में संभावित नामों पर चर्चा की गई और नामों के पैनल को दिल्ली भेज दिया गया है। जल्द नामों की घोषणा हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है पर हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एव हिमाचल में सरकार की उपलाधियो पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी उपचुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा की पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है और ना ही कोई नीति।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में रैलियां, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी व जूलूस निकालने पर लगी पूर्णतः रोक, जानें क्यों

Mon Oct 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि शिमला नगर में छोटा शिमला से कनेडी हाॅउस तथा रिज एवं 150 मीटर रेंडवीज रेेसटाॅरेंट से रीवाॅली सीनेमा तथा स्केंडल पाॅइट से कालीबाड़ी एवं लिंक रोड़ छोटा शिमला से गुरूदवारा तथा छोटा […]

You May Like