file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

एनएसयूआई ने फूंका वन मंत्री राकेश पठानियां का पुतला, सदन में माफी मांगने की उठाई मांग, घेराव की दी चेतावनी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पर वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा की गई टिप्पणी पर बवाल खड़ा हो गया है। विक्रमादित्य सिंह ने जहा बीते दिन सदन में राकेश पठानियां को वीरभद्र सिंह पर टिपण्णी न करने ओर खलडी में रहने की नसीहत दी थी।

वही अब कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने पठानिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र संगठन  एनएसयूआई ने रविवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर राकेश पठानिया का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  उनका सदन में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और यदि राकेश पठानिया माफी नहीं मांगते तो उनके आवास का घेराव करने का चेतावनी भी दे दी है। 

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पर देश के आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और पूरा प्रदेश उनका सम्मान करता है लेकिन भाजपा के एक मंत्री गुंडों की भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर टिप्पणी कर रहे हैं जबकि आदमी इस दुनिया में नहीं है । और आज भी लोगो के लिए वे आदर्श है। 

उन्होंने कहा कि वन मंत्री राकेश पठानिया सदन में ऐसे व्यक्तित्व पर टिपण्णी कर रहे है ओर सदन के अंदर गुड्डो की भाषा का प्रयोग कर रहे है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उन्हें रोक नही रहे है और वे भी विपक्ष के नेताओ के साथ तू तड़ाक कर बात कर रहे है।

उन्होंने कहा कि राकेश पठानियां सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा एनएसयूआई पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के अलावा उनके आवास का घेराव भी किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

'वो' जो लड़ाई लड़ने अकेले ही मैदान में उतर गई- क्योंकि 'वो' साथ जो छोड़ गए थे, कनेक्टिंग लाइव्स संस्था ने 'उन्हें' दिया सम्मान

Mon Mar 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाअन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर Connecting lives संस्था द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 55 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें ऐसीमहिलाएं सम्मानित की गई जो कभी घरेलू हिंसा का शिकार होती थी और जिन्हें अपने घर पर वो मान सम्मान कभी नहीं […]

You May Like

Breaking News