शिमला ग्रामीण BJP मंडल अध्यक्ष द्वारा विक्रमादित्य सिंह और पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी का ऑडियो हुआ वारयल,
मामला दर्ज- नही हो रही कार्रवाई, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण कांग्रेस ने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष द्वारा विधायक विक्रमादित्य ओर पूर्व प्रधान को जान से मारने ओर गालीगलौच देने के मामले को दबाने के पुलिस पर आरोप लागए है और मुख्यमंत्री से इस मामले में सज्ञान लेने की मांग की है। बलोह पंचायत के पूर्व प्रधान राजेन्द्र ने बालूगंज थाने में मामला भी दर्ज करवाया है ओर बीजेपी मंडल अध्यक्ष द्वारा दी गई धमकी का ऑडियो भी पुलिस को दिया है। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नही की गई ।वही शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की ओर कहा कि बीजेपी के बड़े नेता ही नही बल्कि ब्लॉक स्तर के नेता भी सत्ता के नशे में चूर होंकर लोगो को धमकाने में लगे है।

ग्रामीण विधानसभा के बलोह पंचायत के पूर्व प्रधान को बीजेपी के मंडल अध्यक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई और गाली गलौच की गई और जब पुलिस में मामले को दर्ज करवाया गया है तो पुलिस ने इस मामले को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष द्वारा जिस तरह से भाषा का प्रयोग किया गया है उससे वे बहुत आहत हुए है हिमाचल में इस तरह की भाषा का प्रयोग नही किया जाता है इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से बात की गई है और मुख्यमंत्री के समक्ष भी इस मामले को उठाया जाएगा और कार्यवाही करने की मांग की जाएगी साथ ही इस तरह के व्यवहार सहन नही किया जाएगा।

वहीं पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने उन्हें ओर विधायक विक्रमादित्य सिंह को गाली गलौच की है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और इस मामले को लेकर 3 फरवरी को बालूगंज थाने में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही की ओर बाद में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई जबकि दिनेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी । बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्यवाही नही की जा रही और पुलिस मामले को दबाने में लगी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

करसोग के दिव्यांग भाषा अध्यापकों को नहीं मिला बैचवाईज काउंसलिंग लैटर, पात्र अभ्यर्थी मायूस

Sun Feb 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, करसोग मंडी के तहत पड़ने वाली तहसील करसोग में अक्तुबर 2020 में हुई बैचवाईज एलटी काउंसलिंग में दिव्यांग अभियर्थियों को उपनिदेषक कार्यालय की ओर से कोई पत्र प्राप्त नहीं हो पाया। जिस कारण वे च्यनित होने से रह गये। बेरोजगार भाषा अध्यापक संघ की षिमला में हुई बैठक […]

You May Like

Breaking News