लाहौल में उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, शादी से लौटते चिनाब नदी के किनारे गिरी कार, 3 भाइयों समेत 4 की मौत 3 गंभीर घायल

एप्पल न्यूज़, उदयपुर/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। कार (एचआर-03पी-3251) में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग तिंदी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि सलग्रां से बरात दुल्हन लेने के लिए तिंदी पहुंची थी।
इसी दौरान उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन चिनाब नदी के किनारे जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल बताया जा रहा है।
वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News