अनलॉक-1 जरूरी हो तो ही करें यात्रा, कर्फ्यू में 14 घंटे ढील- गोबिंद

6

एप्पल न्यूज़, मनाली
वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आम जनमानस से अपील की है कि आवश्यक कार्य होने पर ही बसों अथवा निजी वाहनों में यात्रा करें। उन्होंने कहा कि अनलाॅक 1.0 में कफ्र्यू में 14 घण्टे की ढील दी गई है और अनेक प्रकार की रियायतें प्रदान की गई हैं। इसका अर्थ यह विल्कुल नहीं है कि कोरोना संकट समाप्त हो गया है, बल्कि बढ़ रहा है। इसलिए अनावश्यक बस अड्डों पर भीड़ करना किसी को भी सुरक्षित नहीं है।

\"\"


गोविंद ठाकुर ने मनाली, पतली-कूहल, बाशिंग तथा कुल्लू में बसों का निरीक्षण किया और चालकों व परिचालकों को तथा पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं बसों में चढ़कर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चालकों व परिचालकों को हैण्ड सैनेटाईजर व दस्तानों का प्रयोग करने की हिदायत दी और कहा कि बस में यात्रियों की सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित बनाना भी चालकों व परिचालकों की डियूटि है। हालांकि उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि बस में चढ़ते व उतरते समय संयम बनाते हुए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें तथा निगम के कर्मियों का सहयोग करें।


परिवहन मंत्री ने कहा कि जिला के 90 रूटों पर पहले दिन बसों की आवाजाही हुई है और आवश्यकतानुसार व यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूट बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस में 60 प्रतिशत सवारियों की ही अनुमति होगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कुल्लू वासियों ने शासन व प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों की इमानदारी के साथ पालना की है और भरपूर सहयोग दिया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए एक-एक व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है।    

Share from A4appleNews:

Next Post

कर्फ्यू में ढील का समय सुबह 6 बजे से 8 बजे तक, जानें किस जिले में कर्फ्यू का क्या समय रहेगा

Mon Jun 1 , 2020
एप्पल न्यूज़सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता) गृह मंत्रालय भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा जारी आदेशों के बाद उपायुक्त सिरमौर ने भी आज जिला सिरमौर में कर्फ्यू की डील को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार अब सुबह 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील […]

You May Like

Breaking News