file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन”, RC नेगी ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
1500 मेवा – नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन में केन्द्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार दिनांक 27 से 2 तक “सतर्क भारत समृद्ध भारत” थीम पर “सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2020” का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी द्वारा दिनांक 27 को 11 बजे सत्यनिष्ठा की “शपथ” दिलवाकर किया गया ।

\"\"

सर्तकता विभाग की विभागाध्यक्ष सुरेखा राव, उप महाप्रबन्धक द्वारा सर्तकता जागरूकता और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी तथा अधिकारियों /कर्मचारियों /प्रशि़क्षुओं/ठेकेदारों को CVC.व SJVN की वेवसाईट पर e-pledge लेने के लिए प्रेरित किया ।

सप्ताह के दौरान कर्मचारियों को सतर्कता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्मेलन कक्ष, प्रशासनिक भवन, विद्युत गृह एंव नाथपा बांध परिसर में कोविड-19 के दिशा-निर्देर्शोनुसार व सावधानियों को ध्यान में मददेनज़र सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए किया गया साथ ही ऑनलाईन कार्याशाला का आयोजन निगमित मुख्यालय शिमला द्वारा करवाया गया ।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के बच्चों एवं उनके परिवाजन के लिए भ्रष्टाचार की रोकथाम/सतर्कता जागरूकता/ निवारिक सतर्कता /भ्रष्टाचार विरोधी विषय आधारित नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन-माध्यम से किया गया। जिसमें नारा लेखन प्रतियोगिता में कुमारी सिधि सक्सैना, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुमारी अनवी कपूर एंव भाषण प्रतियोगिता में श्रीमति मीना नेगी ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए।
प्रशासनिक भवन के सभागार में परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी, द्वारा विजेता /प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग के मिशन “सतर्क भारत समृद्ध भारत” के प्रति जागरूक रहना हम सभी का कर्तव्य है इसलिए हम सभी को कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता लाकर अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

करवाचौथ पर न करें भीड़ भाड़, शरारती तत्वों पर पुलिस रखेगी सख्त नजर- आदित्य नेगी

Tue Nov 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाउपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने करवाचैथ व अन्य त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने व सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कोविड-19 महामारी के तहत विशेष मानक संचालनों की अनुपालना सुनिश्चित […]

You May Like

Breaking News