CM ने किया डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर के पहाड़ी काव्य संग्रह ‘दिलड़ूये च शूल’ का विमोचन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों, पहाड़ी काव्य संग्रह ‘दिलड़ूये च शूल’ एवं हिन्दी काव्य संग्रह ‘आत्म बोध’ का विमोचन किया।

लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहाड़ी काव्य संग्रह प्रदेश में पहाड़ी बोली को प्रोत्साहित करने में कारगर सिद्ध होगा।

डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर पुलिस विभाग से डी.एस.पी. के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी, शिमला हिमाचल प्रदेश के सदस्य हैं। इनकी यह तीसरी पुस्तक व सात साझा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

पहाड़ी, हिन्दी, गद्य-पद्य दोनों भाषाओं और विधाओं में बराबर लिखते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर समाज सेवा एवं साहित्य लेखन के लिए कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

NH-5 पर फिर हुआ भूस्खलन, आधे घँटे तक सोलन से शिमला जाने वाला मार्ग रहा पूरी तरह बंद

Wed Nov 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला एनएच – 5 पर एक बार फिर पहाड़ी दरकने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो चुका है, भूस्खलन होने के चलते पहाड़ी एकदम से सड़क पर आ गई है जिसके चलते सोलन से शिमला जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है,हालांकि प्रशासन द्वारा […]

You May Like