चुनावों में BJP के सामने टक्कर में नहीं कोई, भाजपा फिर से बनाएगी हिमाचल में सरकार- मीनाक्षी लेखी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में चुनाव का शंखनाद हो गया है। बीजेपी से बड़े नेता प्रदेश में आकर सरकार की उपलब्धियों का बखान करने में लगे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार की नीतियों को बताते हुए महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को बताया ओर कहा कि महिला आज सशक्तिकरण हुआ हैं।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 8 वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है जो महिलाओं को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता तक पहुंचाने में सफल हुए हैं।

आयुष्मान भारत के सहारा जैसी योजनाएं प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान हुई है। उज्जवला योजना के तहत गांव की दूर दराज क्षेत्र की महिलाओं को सिलेंडर मिलने से यह प्रदेश धुँआ मुक्त बना है।

उन्होंने कहा की जो सुविधाएं प्रदेश के लोगों को मिल रही हैं वह राजधानी दिल्ली में नहीं मिल रही हैं। आप सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं कर पा रही है। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर पैसों की बर्बादी की गई हैं।

उन्होंने कहा की पूरा देश आज भाजपा युक्त हो रहा हैं। आदेश को आगे बढ़ाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा में आना ही उचित लग रहा हैं. अमृत काल में भाजपा ही देश को आगे ले जाएगी।

लेखी ने कहा की यह नारा प्रदेश में सार्थक होता नजर आ रहा हैं कि क्यों पड़े हो चक्कर में ज़ब कोई नहीं टक्कर में यानि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही हैं।
वंही विधानसभा चुनावों में महिलाओं को टिकट देने के जवाब में मीनाक्षी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को पूरा मान सम्मान देती हैं।

महिला होने के नाते ही किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता। राजनीति में जो भी महिलाये जीत की क्षमता रखते हैं उनको टिकट दिया जाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पेंशन के लिए अब हिमाचल में कर्मचारियों की "गांधीगिरी" 

Sun Oct 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के आज सैकड़ों कर्मचारियों ने गांधी जयंती के अवसर पर धर्मशाला  में क्रमिक अनशन स्थल पर  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एसोसिएशन ने महात्मा गांधी के आदेशों पर चलने का प्रण लिया […]

You May Like

Breaking News