सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मंडी के सराज में तेंदुए का आतंक, पशुशाला में घुसकर 26 बकरियों को बनाया शिकार, 5 लाख का नुकसान

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकावरी में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। शनिवार रात एक तेंदुआ पशुशाला में घुस गया और 26 बकरियों को मार डाला। इस घटना में बकरी पालक कृष्ण लाल को लगभग 5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने रात के समय कृष्ण लाल की पशुशाला में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। कई बकरियों को उसने मौके पर ही मार दिया, जबकि कुछ को घसीटकर पास के जंगल में ले गया। घटना के बाद पशुशाला का दृश्य बेहद भयावह था।


पीड़ित कृष्ण लाल ने बताया कि बकरी पालन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। इस हमले के बाद उनके पास केवल 4 बकरियां ही जीवित बची हैं, जिससे परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है।
घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। स्थानीय ग्रामीण सोहन लाल, निर्मल सिंह और लीला राम का कहना है कि एक ही रात में 26 बकरियों को मारना एक तेंदुए के लिए असामान्य प्रतीत होता है। उन्होंने आशंका जताई कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए सक्रिय हो सकते हैं, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत शिकावरी की प्रधान राधा देवी और उपप्रधान पुष्प राज मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने, तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, बेटा गंभीर घायल

Mon Jul 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, नाहन/सराहां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित […]

You May Like

Breaking News