file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधानसभा चुनावों में इस बार 1294 शतकवीर मतदान के लिए तैयार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल विधानसभा चुनावों में इस बार 1294 शतकवीर मतदान के लिए तैयार हैं। वहीं 80 वर्ष के ऊपर के 1,27,662 मतदाता है। इन सभी वरिष्ठजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुवुधा देने के लिए इस बार ख़ास व्यवस्था की जा रही है। जो भी मतदाता मतदान के लिए पोलिंग स्टेशन आना चाहता है, चुनाव आयोग उनके लिए विशेष व्यवस्था करेगा। यदि वह घर से ही वोट डालना छीन तो 12 डी फॉर्म भरकर दे सकते हैं.

मतदान के समय अधिकारी पूरी टीम के साथ आएंगे और मतदान प्रक्रिया को पूरा करेंगे, जिसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी ताकि पारदर्शिता बरकरार रहे।
निर्वाचन आयोग द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने, मतदाता साक्षरता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने एवं एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस 2022 के मौके पर सौ वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ मतदाताओं को घर-घर जाकर शाल, टोपी एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और एक मतदाता के रूप में लोकतंत्र में उनकी भागीदारी निभाने के लिए उनका धन्यवाद किया।
प्रदेश के हर क्षेत्र में अधिकारीयों द्वारा इन शतायु मतदाताओं से आने वाले विधान सभा चुनाव में अपने परिवार एवं गांव के अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। समस्त वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह दिखाते हुए अपना लोकतान्त्रिक कर्तव्य निभाने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में रूहानी सिस्टर, नितिन कुमार, साबरी ब्रदर्स, ठाकुर दास व कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल

Tue Oct 4 , 2022
भूटान, यूक्रेन, रशियन मलेशिया के विदेशी कलाकार लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में मचाएंगे धमाल- आशुतोष गर्ग 5 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव देव महाकुंभ एप्पल न्यूज़, कुल्लू देव भूमि कुल्लू जिला में कोरोना काल में 2 वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News