file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन, प्रदेश में शोक को लहर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी मंत्रियों, विधायकों ने फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वे 78 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार थे।
भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया सरल व्यक्तित्व, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से निश्चितरूप से हिमाचल की राजनीति को बहुत नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना कठिन होगा।

उन्होनें कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक सुजान सिंह पठानिया उनके साथ विधान सभा में सहयोगी सदस्य रहे हैं और उनके सुजान सिंह पठानिया के साथ व्यक्तिगत रूप से भी अच्छे संबंध रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए रमेश धवाला ने सरकार को दिए सुझाव

Fri Feb 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द धवाला ने आज यहां कहा कि हाल ही में अयोजित विधायक प्राथमिकता बैठकों और राज्य योजना बोर्ड की बैठक में उन्होंने प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि शहरी विकास […]

You May Like

Breaking News