IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के जन्मदिन पर होलीलॉज में जश्न, कार्यकर्ता व समर्थक बधाई देने जुटे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के जन्मदिन पर आज पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जश्न मनाते हुए उनके दीर्घ आयु की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने होली लॉज जाकर उन्हें फूल मालाएं पहना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। 

प्रतिभा सिंह ने  उनके जन्मदिन पर बधाई देने आये सभी लोगों,पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जो प्यार  व सम्मान प्रदेश के लोगों ने होली लॉज को दिया है उसका ऋण वह कभी नही चुका सकते।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब उनके बीच नहीं है पर उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा ही उनका मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। उन्होंने कहा कि होली लॉज के दरवाजे सदैव प्रदेशवासियों के लिए खुले हैं।

इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने केक  काटा और आने जाने वाले सभी लोगों को मिठाई भी खिलाई।

इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने आज पूरे प्रदेश में प्रतिभा सिंह के जन्मदिन की खुशी पर अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए और कई जगहों पर पौधरोपण व रक्तदान शिविरों  का  भी आयोजन भी किया गया।

होली लॉज में उनके पुत्र लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी लोगों की आवभगत की।

Share from A4appleNews:

Next Post

विपक्ष चंबा हत्याकांड को दे रहा राजनीतिक व सांप्रदायिक रंग, कानून कर रहा है अपना काम- नरेश चौहान

Fri Jun 16 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला चंबा में युवक की नृशंस हत्या के मामले में प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के लोगों को धारा 144 के कारण मृतक के परिवार से मिलने से रोका गया। कांग्रेस सरकार भाजपा पर मामले को राजनीतिक व […]

You May Like

Breaking News