हिमाचल के नेरवा व डलहौजी के समीप 2 कार हादसों में 2 की मौत 3 घायल

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह दो सड़क हादसों में 2 लोगों की जान चली गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। पहला हादसा शिमला जिला के नेरवा में 7 बजे हुआ जहां ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। HP-08A-5188 कार में दो व्यक्ति सवार थे जिनमें एक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है।

मृतक की पहचान राजेश (33) नेरवा के रूप में हुई है। राकेश कुमार (39) घायल हो गया है। जिसको ईलाज के लिए नेरवा लाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है।

वहीं दूसरा हादसा हादसा चम्बा जिला के अलेढ में हुआ। जहां नूरपुर से बनीखेत जा रही कार नम्बर HP-38D-3732 पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 घायल बताए जा रहे है। घायल व्यक्तियों का डलहौजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बल्ले बल्ले- अब चुनाव में प्रत्याशी उड़ा सकेंगे ज्यादा पैसा, MP-MLA की खर्च सीमा में भारी बढ़ोतरी

Fri Jan 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला निर्वाचन आयोग ने चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव व्यय में भारी बढ़ोतरी की है। विधानसभा और संसदीय प्रत्याशियों की खर्च सीमा में ये बढ़ोतरी एक विशेष समिति की सिफारिशों के बाद कि गई है। देखें कौन कितनी राशि खर्च कर सकता है

You May Like

Breaking News