IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बाहरी राज्यों से आए लोगों की चिकित्सा जांच के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान: मुख्यमंत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

अधिकारियों को राज्य में आए लोगों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों की चिकित्सा जांच के लिए एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान की तर्ज पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और इन व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि क्वारंटीन पर रखे गए लोग घर से बाहर न निकलें।

जय राम ठाकुर ने अधिकारियों से ऐसे व्यक्ति जो बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आए हैं, की सूचना को एकत्रित करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेड जोन से आया है तो उसे क्वांरटीन केन्द्र में रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों की वापसी के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और राज्य के भीतर और बाहर फंसे अन्य लोगों की सहायता के लिए नोडल अधिकारियों के साथ सहायक अधिकारी नियुक्त किए हैं।

उन्होंने पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे उन लोगों पर कड़ी निगरानी रखें जो बाहरी राज्यों से लौटे हैं और उनसे होम क्वारंटीन के मानदंडों का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब तक सुरक्षित है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश की स्थिति सामान्य बनी रहे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विशेष रूप से ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने का प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं और खेती के उपकरणों की सुचारू आवाजाही करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को फेस मास्क और फेस कवर पहनने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनिंदा क्षेत्रों में कुछ चयनित दुकानें खोलने की अनुमति है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सामाजिक दूरी बनी रहे और सभी लोग फेस मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करें।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार के सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी, अतिक्ति मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान और प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, ओंकार चन्द शर्मा, और संजय कुंडू, सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क रजनीश भी बैठक में शामिल हुए।

         
Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर दी बधाई

Fri May 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों विशेषकर कामगारों को मई दिवस के अवसर पर बधाई दी है। जय राम ठाकुर ने लोगों से अपने कार्यस्थलों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरन्तर मजदूरों और अन्य श्रमिकों के कल्याण […]

You May Like

Breaking News