सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बड़ा हादसा- चम्बा के तरवाई में बोलेरो हादसा, 6 पुलिस जवानों सहित 7 की मौत 4 घायल, पढ़ें पूरी सूची

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में आज सुबह एक बड़ा सड़क पेश आया। हादसे में IRB के 5 जवानों सहित 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

जानकारी के अनुसार जा रहा बोलेरो जीप बैरागढ़ से सनवाल  के लिए जा रही थी जिसमें 11 लोग सवार थे।

उनमें 9 लोग पुलिस बटालियन के जवान थे जो बैरागढ़ से सनवाल जा रहे थे।

तरवाई के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गहरे नाले में जा गिरी  जिसके चलते पहले चालक ने एकदम दम तोड़ा उसके बाद चार लोग नाले में पानी के तेज बहाव में बह गए ।

उसके बाद अन्य गंभीर लोगों को नागरिक अस्पताल तीसा लाया गया जहां से उन्हें पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।

बता दें की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ है ,और पूरी घटनाक्रम की जांच हो रही है।

हालांकि सभी 11 लोगों को नाले से निकाला गया है जिसमें से सात लोग मृत पाए गए हैं जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू व राज्यपाल ने चम्बा सड़क दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त

Fri Aug 11 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जहां एक वाहन सिउल नदी में गिर गया, जिसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर […]

You May Like

Breaking News