file_0000000079f07206b3704b249959de9d (1)
previous arrow
next arrow

जेपी नड्डा ने शिमला में प्रदेश BJP कार्यालय का किया शिलान्यास, बोले- “नया कार्यालय संगठन को देगा नई ऊर्जा”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भाजपा का नया इतिहास लिखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, भव्य पूजन, भूमि निरीक्षण और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया तथा तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया।

नड्डा द्वारा कलश स्थापना किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उत्साह, भक्ति और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने हिमाचल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हजारों करोड़ केंद्र से लेकर भी धरातल पर कुछ नहीं उतरा, हिमाचल में कांग्रेस की नाकाम और झूठी सरकार, सत्ता में रहने की हकदार नहीं- नड्डा

Sat Dec 13 , 2025
विकास के पैसे दबाने वाली कांग्रेस सत्ता में रहने की हकदार नहीं, भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव बताएंगे सच्चाई : नड्डा मोदी पर बिहार की जनता ने फिर लगाई ऐतिहासिक मोहर, घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति को मिला करारा जवाब : जेपी नड्डा भाजपा के कार्यालय संस्कार और सेवा के केंद्र, ‘5 […]

You May Like

Breaking News