IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू व राज्यपाल ने चम्बा सड़क दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जहां एक वाहन सिउल नदी में गिर गया, जिसमें 9 पुलिस कर्मियों सहित 11 लोग सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन बैरागढ़ से तीसा की ओर जा रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुर्घटना में पांच पुलिस कर्मियों समेत छह लोगों की जान चली गयी और पांच अन्य घायल हो गये।


मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायल व्यक्यिों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्यपाल ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा जिले के तरवाई पुल के पास वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN सौर ऊर्जा क्षेत्र में यूटिलिटी डेवलपर ऑफ द ईयर के तहत "प्लैटिनम अवार्ड" से सम्‍मानित

Fri Aug 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला नन्द लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एसजेवीएन ने बताया कि एसजेवीएन ने प्रतिष्ठित भारत वार्षिक सौर पुरस्कार 2023 में प्रतिष्ठित “सीपीएसयू श्रेणी में वर्ष के उपयोगिता डेवलपर के तहत प्लैटिनम पुरस्कार” जीता है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आर ई इन्वेस्टेक और सूर्यकॉन सम्मेलन के दौरान ऊर्जा […]

You May Like

Breaking News