IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह बोली- गम्भीर चुनौतियों से गुज़र रहा है देश, इस सबकी जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार- कोई “अहसान फरामोश” ही होगा जो BJP को वोट देगा

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि यह उप चुनाव देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही नीतियों के खिलाफ बड़ा जनमत साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आज देश जिन परिस्थितियों व गम्भीर चुनौतियों से गुज़र रहा है उस सबकी की जिम्मेबार केंद्र की मोदी सरकार है। इसे न देश की चिंता है न लोगों की। लोगों ने अब इसे सत्ता से बाहर करने और इसे सबक सिखाने का पूरा मन बना लिया है और इसकी शुरुआत मंडी ससंदीय क्षेत्र से उनकी जीत से शुरू होगी। यह चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा और दशा तय करेगा।
रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र के तहत दत्त नगर,निरथ व तकलेच में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज से पहले जब भी वह यहां के दौरे पर आती थी तो हमेशा ही वीरभद्र सिंह उनके साथ होते थे।आज उनकी कमी उन्हें ही नही पूरे प्रदेश व क्षेत्र में खल रही है।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह भले ही अब उनके बीच नही है पर उनके आदर्श,उनका स्नेह व मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा।उन्ही के पथ पर चलते हुए वह और उनका परिवार उसी तरह से जनसेवा में रहेगा,जैसे वीरभद्र सिंह करते थे।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान भाबुक होते हुए वीरभद्र सिंह का सादगी और लोगों के सेवा के प्रति उनके प्यार व समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दुख दर्द को भली भांति समझते थे।किसी भी क्षण दीन दिन हो या रात दुखियों की सेवा भाव ही उनका पहला कार्य होता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही प्रदेश की भलाई व समाज सेवा के कार्य किये।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने आज उन्हें फिर से मंडी संसदीय क्षेत्र से इस उप चुनाव में उतारा है।उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस क्षेत्र की सांसद रह चुकी है उस दौरान भी उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी सासंद निधि से अनेक कार्य पूरे किए।आज यह क्षेत्र पूरी तरह से विकसित क्षेत्रों में जाना जाता है। यह सब वीरभद्र सिंह की ही देन रहा।उन्होंने कहा कि उनका एक एक वोट वीरभद्र सिंह के लिये उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर क्षेत्रवाद की राजनीति करने और लोगों में झूठ बोल कर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब लोगो के सामने आ चुका है। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर देश के किसानों व बागवानो एक साल से सड़कों पर बैठा है।सरकार उनसे बात तक नही कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों की बजह से सेब बागवानो को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।उन्होंने कहा कि आज कोविड महामारी के दौरान सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत प्रदान नही की।उन्होंने कहा कि सरकार का बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नही है। डिपुओं से दिए जाने वाला सस्ते राशन की की योजना भी दम तोड़ गई है।

जनसभा को अम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जितने विकास कार्य इस क्षेत्र और प्रदेश के लिए किए हैं वह अकल्पनीय हैं। जबकि भाजपा सरकार केवल गुमराह करने में लगी है। ऐसे में इस सभा मे बैठा कोई अहसान फरामोश ही होगा जो भाजपा को वोट देगा।

इस मौके पर विधायक नन्दलाल जी विषेश रुप से रहे मौजुद साथ ही इस मौके पर पुर्व चैयरमेन अतुल शर्मा,जिला परिषद सद्स्य त्रिलोक भ्लुनी,ब्लाक कांग्रेस के पदअधिकारी,महैंद्र ठाकुर जोन प्रभारी,विबिन्न जोंन के कांग्रेस जोंन प्रभारी महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस ,भारतिय राष्टीय छात्र संगठन,अनुसूचित जाती विभाग के सदस्य व विबिन्न पंचायतो के प्रधान व उपप्रधान रहे मौजुद!

Share from A4appleNews:

Next Post

स्टार प्रचारक की रैली में 1000 तो अन्य में शामिल हो सकते हैं 500 लोग, रिश्वत या धमकी देकर वोटर को लुभाना अपराध- आबिद हुसैन

Sat Oct 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त Kinnaur आबिद हुसैन सादिक ने सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया है कि वे आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाएं।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों-मार्गों पर होर्डिंग, कट-आउट, इश्तेहार, बैनर, पोस्टर्ज न लगाएं। ऐसा करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन […]

You May Like

Breaking News