file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

दुःखद- अंगीठी की गैस से सोलन कुमारहट्टी में 3 युवकों की मौत, जांच जारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सोलन

सर्दी के सितम से बचने के लिए कमरे में जलाई गई अंगीठी जानलेवा बन जाएगी ये कमरे में रह रहे 3 युवकों ने अपने में भी नहीं सोचा होगा। सोलन कुमारहट्टी में ऐसी ही सनसनीखेज घटना में 3 प्रवासी युवकों की मौत का दुःखद समाचार मिला।

बताया जा रहा है कि कमरे में लकड़ी से सुलगाई अंगीठी रखी थी जिसकी गैस भरने से इन सभी की मौत हो गई हो। जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पंचायत अनहेच के गांव रिहूं की बताई जा रही है।

यहां 3 प्रवासी कारीगर किराए के एक ।कमरे में रहते थे जहां ये हादसा पेश आया। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच की है।

पुलिस को दी जानकारी में मकान मालिक राजकुमार ने बताया कि सुबह जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो बार-बार उनका दरवाजा खटखटाया लेकिन फिर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी गई। जब दरवाजा खोला तो अंदर तीनों युवक मृत अवस्था में पड़े मिले।

जलती अंगीठी को बंद करने में रखने से बुझते हुए कोयले से भारी मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस उत्सर्जित होती है। इससे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और इसी स्थिति में मौत होना एक बड़ा कारण बनता है।

यह घटना वाकई बेहद दुःखद और चिंताजनक है। हिमाचल कमरे में उचित वेंटिलेशन न होने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया, जिससे दम घुटने की स्थिति उत्पन्न हुई।

यह घटना हमें सतर्क करती है कि ठंड से बचने के उपाय करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। खासकर बंद कमरों में अंगीठी या किसी भी तरह के जलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते समय वेंटिलेशन सुनिश्चित करना जरूरी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकती है। परिजनों के प्रति संवेदना और इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है।

डीएसपी परवाणू नेभी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यटकों को आकर्षित कर रही नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर हिमाचल की मनोरम "बर्फीली वादियां"

Sat Dec 14 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में इस साल शुरुआती बर्फबारी ने पहाड़ी क्षेत्रों को एक खूबसूरत बर्फीली वादी में बदल दिया है, जिससे यह सर्दियों में पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। शिमला, मनाली, और डलहौजी जैसे प्रमुख स्थानों पर बर्फबारी का नज़ारा देखने के लिए देशभर […]

You May Like

Breaking News