file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM ने आदर्श बाल गृह, वृद्धाश्रम, नारी सेवा सदन व विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान का किया दौरा, कहा- जल्द “3 वर्ल्ड क्लास होस्टल” बनाएंगे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आदर्श बाल गृह और वृद्धाश्रम, नारी सेवा सदन मशोबरा और विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान ढली, शिमला का दौरा किया। उन्होंने इन संस्थानों में रहने वालों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन, वृद्धाश्रम व आदर्श बाल गृह मंे रहने वालों से बातचीत भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संस्थानों में रहने वालों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं।


इसके उपरान्त, मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित ऐसे संस्थानों में रहने वालों कोे राज्य सरकार फेस्टिव अलाउंस प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे इन लोगों मंे इस भावना का संचार होगा कि सरकार उनके कल्याण और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निराश्रित महिलाओं, अनाथ बच्चों और विशेष रूप से सक्षम बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन एकीकृत समाज कल्याण संस्थान खोले जाएंगे ताकि वे इन संस्थानों में घर जैसा महसूस कर सकें।

उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को ऐसे संस्थानों के लिए बनने वाले भवनों की उचित योजना व डिजाइनिंग इत्यादि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन में रहने वालों को कम्बल एवं मिठाईयां भी वितरित की।
  मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक अनिरुद्ध सिंह, अजय सोलंकी, हरीश जनारथा, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, अतिरिक्त  मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता एम. सुधा देवी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

गुरु गोविन्द सिँह के 356 वें प्रकाश उत्सव पर CM सुक्खू ने गुरूद्वारे में नवाया शीश बोले- धार्मिक स्थलों पर घरेलू बिजली मीटर लगाने पर करेंगे विचार

Thu Dec 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर श्री गुरुद्वारा साहिब शिमला में माथा टेका।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान संत, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे, जिन्होंने […]

You May Like

Breaking News