सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार में लगातार हो रहे पेपर लीक, चहेतों को दी जा रही नौकरियां, कांग्रेस सत्ता में आते ही करवाएगी जाँच- चौहान

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के ड्राइवर के ड्राइवर भर्ती से संबंधित आडियो वायरल होने की कांग्रेस ने जांच की मांग की है।

बिजली बोर्ड में ड्राइवर के 100 पदों के लिए परीक्षा हुई है, इसको लेकर विधायक के ड्राइवर का एक आडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहा है कि परीक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है।

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार के समय में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।

इससे पहले सुंदरनगर में ही जेओए का पेपर लीक हो गया था। पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक किया गया। पेपर के लिए करोड़ों के पैसे का लेन-देन किया गया।

इस मामले की सीबीआई जांच करने का ऐलान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था लेकिन बाद में इसकी जांच से मुकर गए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से जयराम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।

हिमाचल में बेरोजगारों की बड़ी फौज है और पेपर बेच कर भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ड्राइवर भर्ती मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सता में आने पर इन सभी मामलों की जांच करवाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्लॉक युवा कांग्रेस रामपुर बुशहर की मासिक बैठक में रोजगार यात्रा पर मंथन - BJP सरकार की नाकामी से आज हिमाचल बेरोजगारी दर में देश के टॉप-6 राज्यों में शामिल

Thu Sep 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर ब्लॉक युवा कांग्रेस रामपुर बुशहर की मासिक बैठक ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामपुर राहुल सोनी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्र के नवनियुक्त जोन अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए गए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाई गई रोजगार यात्रा के बारे […]

You May Like

Breaking News